भारतीयों का प्रयास

मोदीजी ने दिया है नारा,
कोरोना मुक्त बने देश हमारा
इस मुहीम को हम सब आगे बढ़ाये,
घर में रहे, घर से बाहर न जाये।

पढ़े वो किताबें जिन पर जम गयी है धूल,
समय मिला है, उगाएं घर में कुछ पौधे कुछ फूल।

अलविदा करे हॉटेल के वो तैल्य पदार्थ,
सातविक भोजन अपनाये, परिवार खाये साथ – साथ।

मौका मिला है परिवार के साथ करें कुछ गपशप,
लूडो कैरम और टी.वी. साथ देखने के दिन लौटें अब।

नियमित रूप से साबुन से धोएं हाथ,
बीमार होने पर पहन ले झटपट मास्क।

करे नियमों का पालन, बनायें रखें सामाजिक दूरी,
हर भारतीय की मदद चाहिए, नहीं तो रहेगी तैयारी अधूरी।

सरकार, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, डॉक्टर और नर्स खड़े हैं मैदान में सैनिक बन,

उनकी प्रशंसा करें, हौसला बढ़ाएं
हमारा कर्तव्य है अब।

मैदान छोड़ कर भाग जाये यह महामारी,
अगर सभी निभाएं थोड़ी सी ज़िम्मेदारी।

-सोनिका सिंह

Categories: Tags: ,

2 Comments

  1. Prithvi maa humse tang aa chuki hai
    Khud ko savaarne ka samay maangte maangte thak chuki hai
    Ab woh chup nahi baithegi
    Apne sundar hare zulpfe tyaagne ka badla legi
    Apne baccho ke ghar ujhadne ka badla legi
    Apne neele aanchal ko dushit karne ka badla legi
    Apne kokh mein hume paalne ki galti sudharegi
    Hume kaid dekh woh royegi
    Magar apne baccho ko sahi raaste laane ke liye woh unki jaan bhi legi

    -Satya

Leave a reply to Satya Iyer Cancel reply